दीपावली का त्यौहार माँ लक्ष्मी का सबसे प्रिय पर्व है। इस त्यौहार को कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इससे अच्छा ओर कोई दिन नहीं होता हैं। सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में विधि-विधान से लक्ष्मी जी की पूजा करने से अगली दीपावली तक माता लक्ष्मी की कृपा से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

शास्त्रों में भी कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया हैं, जिन्हे दीपावली के दिन करने से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है।

दिवाली के अचूक उपाय :-

  • दीपावली पर लक्ष्मी पूजा में हल्दी की गांठ भी रखें। पूजा सम्पूर्ण होने के बाद हल्दी की गांठ को तिजोरी में रखें, ऐसा करने से धन में बरकत होगी।
  • दिवाली की रात अपने घर के आसपास किसी पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं। ध्यान रहें, दिया लगाकर चुपचाप अपने घर लौट वापस आ जाए, पीछे पलटकर ना देखें।
  • इस दिन यदि संभव हो सके, तो किसी किन्नर से उसकी खुशी से एक रुपया लें और उस सिक्के को अपने पर्स में रखें। ऐसा करने से आपके घर में बरकत बनी रहेगी।
  • महालक्ष्मी की पूजा के वक्त पीली कौड़ियाँ भी रखनी चाहिए। ये कौड़िया पूजा में रखने से महालक्ष्मी बहुत ही जल्द प्रसन्न होती हैं और आपकी धन संबंधी सभी समस्या दूर हो जाती है।
  • अगर संभव हो तो दीपावली पर देर रात तक घर का मुख्य द्वार खुला रखें। ऐसा कहा जाता है कि दिवाली की रात में महालक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने आती हैं, साथ ही अपने भक्तों के घर जाती हैं।
  • दीपावली पर किसी गरीब व्यक्ति को काले कंबल का दान करें। ऐसा करने पर शनि और राहु-केतु के दोष शांत होते है और कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर हो जाती है।

 

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त जानने के लिए संपर्क करे इस नंबर पर +91-9599955918

Facebook Comments