दीपावली खुशियों का त्यौहार है, जिसे पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। इस त्यौहार को हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समान उत्साह के साथ मनाते है। दिवाली का यह पर्व कुल पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और समाप्त भाई दूज पर होता है।

इस दिन भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। जहाँ एक ओर माँ लक्ष्मी धन-धान्य का आशीर्वाद देती है, वही दूसरी ओर श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि के साथ घर में विराजते है। दिवाली के दिन ऐसा क्या करें, जिससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो और घर में बरकत हो।

दिवाली पर क्या करें ?

  • दिवाली पर माँ लक्ष्मी की पूजा करते समय मंदिर में हल्दी की गांठ रखें और पूजा सम्पन्न करने के बाद उस हल्दी की गांठ को तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी।
  • दीपावली पर महालक्ष्मी की पूजा करते वक्त मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख को अवश्य रखें। पूजन के बाद इस शंख को तिजोरी में रखें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होगी।
  • दिवाली की पूजा करते वक्त गोमती च्रक भी रखें, ऐसा करने से घर में सुख-शांति और धन लाभ होता है।
  • इस दिन नमक के पानी का पोंछा लगाने से गरीबी दूर होती है।
  • दीपावली पर पूजा करने के बाद पूरे घर में शंख और घंटी अवश्य बजानी चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।
  • दीपावली पर भगवान गणेश, माँ लक्ष्मी और देवी सरस्वती की पूजा सम्पन्न करने के बाद अपने घर के बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना चाहिए।

 

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त जानने के लिए संपर्क करे इस नंबर पर +91-9599955918

Facebook Comments