धनतेरस पर खरीदारी करने की परंपरा और मान्यता दोनों है। समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत का कलश लेकर उत्पन्न हुए थे, इसलिए इस दिन नए बर्तन आदि चीजें खरीदने की परंपरा बन गई। लेकिन इस दिन ध्यानपूर्वक आपको अशुभ चीज़ों की खरीदारी से बचना चाहिए, क्योंकि अशुभ चीजों की खरीदारी करने से आपको अशुभ परिणामों की भी प्राप्ति हो सकती हैं और परिवारवालों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

धनतेरस पर ना करे इन चीज़ों की खरीदारी :-

  • धनतेरस के दिन खासकर काले रंग की वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस रंग की वस्तु खरीदने से बचें।
  • इस दिन शीशे की खरीदारी करने से बचना चाहिए, क्योंकि शीशे का संबंध राहु से है। इसलिए धनतेरस के दिन शीशा खरीदना अशुभ माना जाता है।
  • इस दिन नुकीला सामान जैसे चाकू, कैंची, छुरी और लोहे के बर्तन आदि नहीं खरीदने चाहिए।
  • इस अवसर पर कांच का सामान खरीदना अशुभ माना जाता है, इसलिए कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए।
  • एल्युम‌िन‌ियम के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए, क्योंकि एल्युम‌िन‌ियम में राहु का अधिपत्य होता है, इसलिए इससे संबंध‌ित वस्तुओं को खरीदाना अशुभ माना जाता है।

 

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त जानने के लिए संपर्क करे इस नंबर पर +91-9599955918

Facebook Comments