करवा चौथ के कुछ समय बाद दिवाली का त्यौहार आता है। दिवाली का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व पाँच दिनों तक मनाया जाता है। इन पर्वों में सबसे पहले धनतेरस, उसके बाद नरक चतुर्दशी यानि छोटी दिवाली, फिर दिवाली, उसके बाद गोवर्धन पूजा और अंत में भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस की खरीदारी हमारे जीवन में विशेष महत्व रखती है।

धनतेरस के दिन शुभ चीजों के साथ अशुभ चीजों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस दिन अशुभ चीज़ों की खरीदारी करने से आपके परिवारों को अशुभ स्थितियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

धनतेरस पर करें इन शुभ चीजों की खरीदारी :-

  • धनतेरस की खरीदारी के अवसर पर घर में दक्षिणावर्ती शंख लाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शंख से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में वास करती है।
  • धनतेरस के दिन रुद्राक्ष की माला खरीदना अत्यंत शुभ होता है।
  • इस दिन नए बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है, इसलिए लोग इस दिन चांदी के बर्तन खरीदते है। लोगों की मान्यता है चांदी चंद्रमा का प्रतीक है, जो शीतलता प्रदान करता है। धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी के बर्तन तथा सिक्के आदि खरीदना शुभ माना जाता हैं।
  • धनतेरस पर वाहन आदि खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे मोबाईल, कंप्यूटर तथा बिजली के उपकरण खरीदना भी शुभ होता है।
  • इस दिन झाडू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। झाडू को माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के दिन नई झाडू की भी पूजा की जाती है। इससे माँ लक्ष्मी का आगमन घर में होता है।

 

दिवाली और धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त जानने के लिए संपर्क करे इस नंबर पर +91-9599955918

Facebook Comments